Panchjanya


Buy Now @ ₹ 10.00 Preview
खबर से खिलवाड़ - झूठी खबरों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यधारा मीडिया, न्यूज चैनल, कथित बुद्धिजीवी, विपक्षी पार्टियों के नेता और कुकुरमुत्ते की तरह उगने वाली वेबसाइट बिना शर्म और संकोच के झूठ फैला रही हैं। प्रतिदिन मीडिया के बड़े हिस्से द्वारा फैलाए गए झूठ पकड़े जाते हैं, फिर इनकी फजीहत भी होती है। लेकिन झूठ के बाजीगरों पर जैसे इसका कोई असर ही नहीं होता। सोशल मीडिया भी इनके गढ़े गए झूठ का वाहक बनकर इसे मारक बना रहा है। सोशल मीडिया जो निर्भीकता से अपनी बात कहता है, लोगों को न्याय दिलाने के लिये आगे आता है और कभी-कभी झूठ को भी उजागर करता रहा है, अब इसका भी दुरुपयोग बढ़ गया है।